लातेहार, जून 6 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दामोदर-महुआमिलान ग्रामीण पथ पर शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना चतरो के समीप हुई, जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान घायलों की पहचान आलौदिया निवासी अनूप कुमार, अमरजीत कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद तीनों युवक लगभग एक घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में राहगीरों की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे से संपर्क कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया।

चिकित्सकीय स्थिति यहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।...