बुलंदशहर, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर रॉन्ग साइड में आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों में एक की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी आमिर ने बताया कि उनके परिवार के बंटी, आसिफ, आसमोहम्मद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में कार्य करते हैं।ड्यूटी के बाद रविवार की सुबह तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-34 पर सिरोधन रोड से आगे सुखलालपुर तिराहे से पहले गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक ट्रैक्टर के साथ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.