ट्रैक्टर की टक्कर से डॉक्टर की मौत
फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि अंजना कबीर गांव निवासी डॉ. हाशिम पुत्र सैयद मशर्रत अली शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खखरेरु कस्बे में स्थित एक क्लीनिक संचालक साथी से मुलाकात कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदासपुर सराफन गांव के पास पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉ. हाशिम सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। उनके मुंह से खून बहने लगा तथा शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.