आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास मंगलवार शाम सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से टेंपो चालक घायल हो गया। टेंपो चालक हरिराम गुप्ता ने सवारियां लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक टेंपो को घसीट ले गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल टेंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.