ट्रैक्टर की टक्कर से टूटी 33 केवी लाइन, दो घंटे ठप रही कई फीडरों की बिजली
औरैया, मई 22 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना-चिरकुआ से नेवलगंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में गुरुवार शाम बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अछल्दा मार्ग स्थित बाबा के शाला के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पोल पर लगे क्रॉस आर्म और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे पूरी लाइन में फाल्ट आ गया और कई फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। लाइन में फाल्ट आते ही नेवलगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अछल्दा, रुरुगंज, मुहम्मदाबाद और ग्वारी फीडर समेत कई क्षेत्रों की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली गुल होते ही सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली कटने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छा गया, जबकि बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.