पूर्णिया, अप्रैल 2 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पूर्णिया-धमदाहा मार्ग पर सड़क हादसे में एक जीएनएम छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब बाइक पर सवार दो लोगों में पीछे बैठी छात्रा को पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। घायल छात्रा की पहचान भागलपुर के तिलकामांझी निवासी जयप्रकाश मंडल की 23 वर्षीय पुत्री स्वेता कुमारी उर्फ मिष्ठी के रूप में हुई है। वह काझा स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है। बताया जा रहा है कि स्वेता कुमारी पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.