ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल
बरेली, मई 21 -- भमोरा। साइकिल से बाजार जा रहे छात्र को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पड़री के राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा सूरज मौर्य गुरुवार शाम साइकिल से देवचरा बाजार जा रहा था। प्रेमराजपुर मोड़के पास रेलवे लाइन की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.