शामली, अप्रैल 9 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है। मृतक के पुत्र ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना भवन क्षेत्र के गांव चंदनमाल निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह गत 31 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। जब वह शाम करीब 5:45 बजे गांव चंदनमाल स्थित कबीर आश्रम के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक आरोपी अलीहसन पुत्र अय्यूब निवासी गांव दभेड़ी, थाना भवन ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी मोके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र अक्षय शर्मा निवासी बिनोली, जिला बागपत ने थाना भवन में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक की लाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.