आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव निवासी छात्र की जौनपुर जनपद के चंदवक के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गयी। घर पर शव आने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बरदह थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव निवासी 17 वर्षीय मो. इमरान पुत्र करीम कक्षा नौ का छात्र था। वह अपने ननिहाल जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के भुरकूड़ा गांव गया था। अपने चचेरे भाई जमीर के साथ गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से अपने घर जाने के निकला। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरबारी बाजार के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी चंदवक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने इमरान की हालत गंभीर देख रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.