फतेहपुर, फरवरी 5 -- असोथर। थाना क्षेत्र के सिंघुतारा गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत ससुर दामाद की मौत हो गई और साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर के लिये रेफर किया गया है। परिवार में मातम पसर गया है। शादी टल गई है। गुरुवार को ही बारात जानी थी। उक्त थाना के तिवारी का डेरा निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ शानू अपनी ससुराल टिंडा रोड गली नंबर एक सेमराला ताजपुर, जिला लुधियाना पंजाब में रहता था। जरौली गांव निवासी अपनी बुआ गुड़िया के बेटे दीपू उर्फ दीपक की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी और ससुरालीजनों के साथ आए थे। गुरुवार को ही बारात बांदा जिले के भरतकूप (चित्रकूट) जानी थी। दोनों पक्षों में शादी की तैयारियां चल रही थी। सतीश अपने ससुर 42 वर्षीय राजकुमार और साले मोहित के साथ कार से जरौली गां...