ट्रैक्टर की टक्कर से कांवड़िये की मौत, दो घायल
हरदोई, अगस्त 17 -- हरदोई। डाक कांवड़ लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहे कांवड़ियों की बाइक सोमवार सुबह बिलग्राम क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में नानकखेड़ा निवासी 22 वर्षीय रिंकू की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों राजघाट से जल लेकर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले थे। रिंकू अपने दोनों साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर राजघाट गया था। तीनों ने राजघाट से जल भरा था। इसके बाद बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। बिलग्राम थाना क्षेत्र में पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायाल हो गए। उनके पैरों में चोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.