एटा, फरवरी 24 -- गांव नयाबांस अखतौली के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मंगलवार दोपहर को ऑटो सवारियों को भरकर शहर की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि मिरहची के गांव नयाबांस अखतौली के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से सात लोग घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घायलों ने अपने नाम अभिषेक, सुनीता पत्नी सुमित, बेटी महक, नित्या, सरोज पत्नी बृजेश, बेटी अंजली निवासी ओरनी मारहरा, ज्ञान सिंह नगला बूली सकीट बताया है। मामले की जानकारी मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.