ट्रैक्टर की टक्कर से एक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
पाकुड़, मई 22 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया-दुमका मुख्य सड़क मोंगलाबांध पर विधायक आवास के ठीक बगल में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में अमकोना गांव निवासी 46 वर्षीय रेजाउल मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रेजाउल मियां पाकुड़िया बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विधायक आवास के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद की स्थिति दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रेजाउल मियां को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। वहां डॉ. मंजर आलम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उन्हें दाएं पैर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.