ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार जीएनएम छात्रा की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- लक्ष्मणपुर, हिंसं। ट्रैक्टर से ई-रिक्शा में टक्कर लगने पर जीएनएम छात्रा की मौत हो गई। बाघराय के उमरापट्टी निवासी पीएसी के रिटायरकर्मी बृजलाल यादव के एक बेटे और तीन बेटियों में सबसे छोटी 21 वर्षीय ज्योति यादव सगरा सुंदरपुर के पास स्थित एक कॉलेज से जीएनएम कर रही थी। वह बुधवार को प्रैक्टिकल की फाइल जमा करने कॉलेज आई थी। दोपहर में ई-रिक्शा से लालगंज जा रही थी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार में पुलिस चौकी के सामने पीछे से आए ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। चालक सुरक्षित बच गया, जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव देखते ही चित्कार करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.