संभल, मार्च 1 -- बहजोई। रविवार की सुबह सात बजे करीब ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ई रिक्शा सवार धनारी क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ निवासी समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरी पत्नी हफीज और रहबरअली पुत्र मुंशी घायल हो गए। यह लोग ई-रिक्शा से गांव बाराही समीना को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा खजरा छपरा के पास पहुंचा, पीछे से खाद से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और हादसा हो गया। निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को जिला अस्पताल संभल रेफर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...