गंगापार, अप्रैल 11 -- शंकरगढ़ के शिवराजपुर में शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दिनेश कुमार सिंह, पंकज सिंह तथा अरुण कुमार सिंह प्रयागराज से लौटकर शिवराजपुर चौराहे से ई-रिक्शा से शंकरगढ़ आ रहे थे। शंकरगढ़ की ओर से शिवराजपुर जा रहे एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा पलट गया और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.