ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत
गंगापार, मई 25 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पगुवार (रानीगंज) गांव निवासी 55 वर्षीय अरिमर्दन सिंह पुत्र बड़ेलाल की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। अरिमर्दन सिंह रविवार रात 11 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान नारीबारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शिवराजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी कल्पना देवी ने ट्रैक्टर नंबर सहित पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.