गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा। गढ़वा-मुरीसेमर मार्ग पर रविवार को नेनुआ मोड़ के पास मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सदर थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव निवासी सुनील मेहता का पुत्र 18 वर्षीय आदर्श कुमार मेहता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आदर्श अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल किसी काम से गया हुआ था। उसी क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के नेनुआ मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.