ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन घायल
श्रावस्ती, मई 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामप्रसाद पुरवा निवासी तुलसीराम (45) बुधवार को बाइक से भुजंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उसके साथ बाइक पर उनकी पत्नी सुनीता (40) व गांव के ही राजेश (30) भी सवार थे। सधईपुरवा-भुजंगा मार्ग पर ग्राम खपरीपुर के निकट सामने खड़े ट्रैक्टर को चालक ने अचानक मोड़ दिया। इससे तुलसीराम बाइक से नियंत्रण खो बैठे और बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.