ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत
नवादा, जून 29 -- काशीचक थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव के समीप रविवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी भरत मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्घटना का विवरण बताया जाता है कि युवक बाइक से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी मधेपुर गांव के समीप ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक बालू गिराकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। वहीं घटनास्थल की तरफ से गुजर रहे लोगों की नजर रास्ते में गिरे युवक पर पड़ी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और छानबीन की। मृतक के पास रहे आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.