ट्रैक्टर की टक्कर में घायल युवक की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- सैदापुर, संवाददाता। कुर्की बाजार के पास ऑटो में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी वार्ड नंबर तीन निवासी मोहम्मद कैश गत 17 जुलाई को अपने दोस्त मोहम्मद आरिफ के साथ किछौछा दरगाह से ऑटो से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे कुर्की बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद कैश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल कैश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अब अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.