छपरा, जून 18 -- मशरक। एक संवाददाता मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही बाजार के पास एसएच 73 मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे घायल हो गए। मृतक दुमदुमा गांव निवासी जुमादीन का पुत्र 22 वर्षीय आशिफ राजा है। घायल दुमदुमा गांव के ही नुर हसन के पुत्र 14 वर्षीय अयनुल हक और 3 वर्षीय अनस बताये गये हैं। घटना के संदर्भ मे परिजनो ने बताया कि तीनो एक बाइक पर सवार होकर घर बनसोही बाजार जा रहे थे। तभी मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...