ट्रैक्टर की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत
जहानाबाद, मई 11 -- अरवल, निज संवाददाता जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मूलचंद बीघा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी गया सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार बताया जा रहा है। वह अपने गांव से पैदल मूलचंद बिगहा जा रहा था। इसकी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान गई जान मृतक के पिता गया सिंह के द्वारा बताया गया कि पांच वर्ष पहले चुन्नू कुमार की शादी करपी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बड़े धूमधाम के साथ हुई थी। मृतक के एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.