रांची, मार्च 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू प्रखंड के बरसालडीह गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवक अमित हजाम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक शंकर हजाम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के शंकर हजाम और अमित हजाम तालाब में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित हजाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर हजाम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक अमित हजाम स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर का आठवीं कक्षा का छात्र था और सोमवार को ही उसने आठवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...