प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजगीर की मौके पर मौत हो गई। रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली अंतर्गत माधवपुर सुल्तान गांव का रहने वाला 55 वर्षीय राजाराम प्रजापति बुधवार शाम अपनी 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के साथ कंधई रिश्तेदारी निमंत्रण के लिए जा रहा था। जैसे ही नवाबगंज के रामनगर के पास पहुंचा था कि वहां पर खड़ा ट्रैक्टर चालक ने बैक कर दिया। जिससे राजाराम के सर में गंभीर चोट आई घटना की जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस घायल राजा राम को सीएचसी कालाकांकर ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अभी ट्रैक्टर चालक का पता चल नहीं सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...