रुडकी, अप्रैल 26 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में रविवार को घर के पास खेल रहे बच्चों से अनजाने में एक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। रविवार सुबह घोसीपुरा गांव में कुछ बच्चे घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर के पास खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बच्चे ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी और ट्रैक्टर स्टार्ट होकर दौड़ पड़ा। पास में ही खेल रही आठ वर्षीय आयशा पुत्री शाहरुख ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल आयशा को उपचार के लिए देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रविवार दोपहर उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आयशा जुड़वा बहन थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.