बुलंदशहर, मार्च 15 -- थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार को ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। करीब तीन घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी बलजीत सिंह(52) पुत्र रामस्वरूप जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित एक भट्ठा पर ईंट पाथने का काम करता था। रविवार की दोपहर वह अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रूठा स्थित भट्ठे की पथेर में ईंट पाथ रहा था। बताया गया कि इसी दौरान मिट्टी मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर को चालक पीछे की ओर कर रहा था। तभी अचानक मशीन का पहिया बलजीत सिंह के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.