हाथरस, मार्च 7 -- कस्बा मुरसान स्थित ब्लॉक रोड़ पर हुआ था हादसा मृतक की पहचान हमीरपुर के गंगरोड़ के युवक के रुप में हुईमुरसान,(हाथरस) संवाददाता। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव के पास में एक गांव में ईट भट्टे पर मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।मुरसान कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान हमीरपुर के मंगरोड निवासी 35 वर्षीय अखिलेश पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। अखिलेश अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मुरसान में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। यह घटना मुरसान कस्बे से आगे ब्लॉक रोड पर हुई, जब अखिलेश देर रात सड़क पर पैदल जा रहा था। एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे त...