साहिबगंज, जनवरी 27 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पियारपुर पंचायत में मंगलवार को बालू लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। सूत्रों की माने तो उक्त ट्रैक्टर दक्षिण पियारपुर पंचायत का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त किशोर सड़क किनारे खेल रहा था,तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल किशोर को लेकर राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.