कानपुर, मई 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव अपनी ननिहाल मौसी की शादी में शामिल होने आए एक बच्चे की बिल्डिंग मैटेरियल लाद कर चले आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रसूलाबाद शिवली व काशीपुर गहिरा जाम लगा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने मृतक सनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना का विवरण रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिलहा के मजरा पूरनपुरवा गांव निवासी विनोद वर्मा दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं और वहीं सपरिवार रहते हैं। बीती 5 मई को उनकी चचेरी साली रोली पुत्री सूरज बली निवासी गहिरा थाना शिवली की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.