बेगुसराय, फरवरी 21 -- बरौनी। फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत आलूचट्टी रोड में शनिवार को तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में घायल परीक्षार्थी को इलाज के लिए बरौनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल परीक्षार्थी की पहचान शोकहरा वार्ड संख्या 17 निवासी राकेश कुमार वर्मा की लगभग 16 वर्षीय पुत्री नन्दनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त परीक्षार्थी मैट्रिक का सेकेंड सिटिंग का एक्जाम देने के लिए जे के हाई स्कूल बरौनी फ्लैग तेघड़ा जा रही थी। उसी वक्त उक्त घटना घटित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.