चतरा, दिसम्बर 8 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलगड्डा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चो की मौत मौके पर ही हो गई। वही उन बच्चों को बचाने के क्रम में एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक बच्चों में दो वर्षीय मो अदनाम दो पिता मो0 इबरार, दूसरा बच्चा छह वर्षीय अकसु परवीन पिता मो0 जावेद शामिल है। वही घायल बच्ची अम्बरी परवीन है। घायल बच्ची को उपचार के लिए आनन फानन में परिजन रेफरल अस्पताल ले गये। जानकारी के अनुसार जेसीबी व ट्रैक्टर जावेद के ही घर मिट्टी भरने के लिए गया हुआ था। इस बीच ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क पर खड़ा करके खेत में मिट्टी उठाव की जगह देखने गया था। इस बीच कोई बच्चा वाहन में चढ़कर कलच दबा दिया। जिसके बाद वाहन आगे की ओर ढलान सड़क पर लुढ़कने लगा। इस दौरान सड़क पर खेल रहे बच्चे ट्रैक्टर के चपेट में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.