जौनपुर, जून 27 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अतरडीहा बाजार के समीप एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज गौतम पुत्र राम किशोर सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी सतीश चंद्र यादव का ट्रैक्टर चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी ट्राली के साथ ट्रैक्टर लेकर सामान लेने जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही अतरडीहां बाजार समीप पहुंचा...