पाकुड़, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के दमदमा गांव के पास गुरुवार को गिट्टी लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से रकीबुल शेख की चार वर्षीया बच्ची खजीदा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जख्मी के स्वजनों के द्वारा बच्ची का प्राथमिक उपचार कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेहपुर लाया गया। जहां डॉ़ के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया गया। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रद्दीपुर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर संख्या डब्लूबी 65 एफ- 6530 के चालक ने बच्ची को कुचल दिया। इस घटना में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.