चंदौली, अप्रैल 11 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव के पंचायत भवन के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसान को लेकर के सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर के कार्रवाई में जुट गई है।खड़ेहरा गांव निवासी रामाश्रय यादव बाइक से सड़क पार करके घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने किसान को कुचल डाला। जिससे मौके पर मौत हो गई। वहीं पंचायत भवन की बाउंड्री भी टूट गई। पुलिस शव को कब्ज में लेकर के कार्रवाई में जुटी हुई है। इस बाबत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.