ट्रैक्टर की चपेट में आने से कार्यदायी संस्था के मुंशी की मौत
चंदौली, अप्रैल 6 -- चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद चकिया कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के नहर के पास बीते रविवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भारतमाला परियोजना में कार्यरत मुंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है। मृतक मैनपुरी जिले के पृथ्वीपुर गांव का निवासी थी।भारतमाला परियोजना में सड़क पर डाली जा रही मिट्टी को फिरोजपुर गांव के पास से उठान किया जा रहा है। जिसमें मिट्टी निकालने के बाद ट्रैक्टर और लेबलिंग मशीन की मदद से खेतों को समतल करने का कार्य भी साथ में किया जा रहा है। बीती रात 9 बजे के आसपास फिरोजपुर गांव की नहर पर सिंचाई के लिए खोदे गए गड्ढे के चलते अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वहीं बगल में खेत में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.