ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा आठ के छात्र की मौत
संभल, जून 17 -- एक मां की गोद सूनी हो गई। खेलने-कूदने और पढ़ने-लिखने की उम्र में कक्षा आठ का एक छात्र ट्रैक्टर के पहियों तले कुचलकर मौत की नींद सो गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली के गांव पाठकपुर में हुई यह दर्दनाक घटना महज हादसा नहीं, बल्कि कथित रूप से लापरवाही और खतरनाक स्टंटबाजी का नतीजा बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी रामपाल के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक बजे करीब उनका 15 वर्षीय बेटा नितिन घर से खेत पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते हुए स्टंट कर रहा था और उसने जानबूझकर बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। टक्कर लगते ही छात्र खून से लथप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.