बांका, मार्च 9 -- बौसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार में ट्रैक्टर के चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान गोकुला बाजार निवासी अर्जुन यादव के 30 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार यादव के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ट्रैक्टर लेकर जा रहा था इसी बीच गोकुला बाजार में ट्रैक्टर पलट गया और उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही बंधुआ कुरवा पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल की। इस संबंध में बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। साथ ही मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। जानकारी हो की मृतक को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.