हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड गांव बाबूगढ़ मोड़ के पास सोमवार की सुबह तड़के मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बाबूगढ़ निवासी राजू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह व उसका छोटा भाई राजकुमार डीपी वल्र्ड मीशो कंपनी रिलाइंस रोड पिलखुवा में नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह तड़के पौने पांच बजे रात की ड्यूटी करके पैदल घर वापस आ रहे थे। बछलौता रोड गांव बाबूगढ़ मोड के पास पहुंचने पर उनके गांव के ही सुहेल ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अपने ट्रैक्टर से पीड़ित व उसके छोटे भाई में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उनके भाई गंभीर रुप से घायल हो गए और उनके पैर में चोट आई। उन्होंने अपने भाई को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.