आगरा, मई 8 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। दोनों छात्र बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। घायलों को पटियाली सीएचसी लाया गया, जहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का उपचार सीएचसी पर जारी है। पटियाली थाना क्षेत्र के गांव जिनोल निवासी अर्जुन सिंह पुत्र अशोक कुमार, कृष्णा पुत्र नंद किशोर कस्बा भरगैन स्थित डा. इस्लाम मजीद डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों युवक थाना गांव के समीप पहुंचे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ गया। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी अचानक सामने आए ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.