छपरा, फरवरी 14 -- एनएच-19 पर आगजनी कर ग्रामीणों ने किया जाम, दो घंटे बाधित रहा आवागमन दिघवारा, नि.सं। छपरा-पटना एनएच-19 सड़क मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर इदगाह के समीप शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को एनएच-19 पर आगजनी कर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय झगरु राम के 65 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे वह दिघवारा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिघवारा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.