भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरंगाबाद नई बस्ती के पास सर्विसलेन पर बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई के ही नटवा बंजारी गांव निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र और 52 वर्षीय पत्नी बाइक से कौशांबी से वापस आ रहे थे। वे कनैली गांव से तेरही के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हाईवे से आने के बाद उन्होंने माधोसिंह से हाईवे की सर्विस लेन पकड़ ली थी। औरंगाबाद नई बस्ती के पास पहुंचे थे कि ट्राली समेत आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली की ओर गिर पड़े। वहीं ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटना स्थल पर पहुंचे लोग जब तक कुछ समझ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.