ट्रैक्टर की चपेट में आई स्कूटी, दो लोग घायल
कोडरमा, मई 29 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई के गोसाई टोला में शुक्रवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे स्कूटी पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जलवाबाद निवासी इर्तियाजुल हक 25 वर्ष, पिता राजा उल रहमान एवं अली खान 12 वर्ष, पिता अयाज खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.