सहारनपुर, मार्च 12 -- ट्रैक्टर किराए पर लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस एक आरोपी को उठा कर ले गई।बताया जा रहा है कि क्षेत्र गांव निवासी एक व्यक्ति तथा गंगोह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फर्जी फर्म बना रखी थी। जिसके आधार पर यह उत्तराखंड के ग्रामीणों से उनके ट्रैक्टर किराए पर लेते थे। काफी दिनों के बाद जब ग्रामीणों को उनके ट्रैक्टरों का अता-पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की।उत्तराखंड पुलिस को दोनों के नाम और पते जानकारी करने के बाद पता चला कि दोनों ने फर्जी फर्म बनाकर ग्रामीणों को धोखा दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने थाने में आमद कर क्षेत्र गांव निवासी एक व्यक्ति को उठा लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में फर्जी फर्म बनाकर 29 ट्रैक्टरों की हेरा फेरी की गई। जिनमें से कई ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना ...