बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच। देहात कोतवाली के चंदनापुर सिकड़िया के मजरे जालिम नगर निवासी संगम लाल पुत्र अयोध्या का ट्रैक्टर भाड़ा पांच हजार रूपये बाबू पुत्र जलील के पास बकाया था। उसका बेटा संदीप धन को मांगने गया तो नाराज बाबू ने उसे डंडे से बेरहमी पीट डाला। जिसके चलते उसके बांये पैर की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। घायल का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर एक को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.