ट्रैक्टर का पहिया चढऩे से युवक की मौत
कन्नौज, जून 24 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सकरावा थाना क्षेत्र के गांव नगला अंगद निवासी श्रीराम का पुत्र नेत्रपाल (32) मंगलवार दोपहर गांव में खेत पर मक्का की कटाई कर रहे ट्रैक्टर चालक के पास गया और उसने कहा यहां के बाद उसकी भी मक्का काट दीजिए। जैसे ही वह ट्रैक्टर पर चढऩे लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। वहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रेमलता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.