ट्रैक्टर का काट दिया बिना हेलमेट वाहन चलाने का चालान
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात विभाग की ऑनलाइन चालान व्यवस्था में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेलीपार क्षेत्र के एक ट्रैक्टर स्वामी के नाम बिना हेलमेट वाहन चलाने का चालान जारी कर दिया गया। चालान की सूचना मिलने के बाद वाहन स्वमी के होश उड़ गए, क्योंकि संबंधित वाहन ट्रैक्टर है, जिन पर हेलमेट नियम लागू नहीं होता। बेलीपार निवासी संतोष सिंह और अनूप सिंह के नाम पंजीकृत ट्रैक्टर का ई-चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने के आरोप में काट दिया गया। मोबाइल पर चालान की सूचना मिलने के बाद दोनों ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उनके ट्रैक्टर का नंबर दर्ज कर हेलमेट उल्लंघन का चालान जारी किया गया है।वाहन स्वामियों का कहना है कि यह तकनीकी त्रुटि या नंबर प्लेट की गलत पहचान का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.