फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर का कट लगने से ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमें सवार बालक की मौत हो गई। वहीं दंपति घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजपेुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी देवी सहाय अपनी पत्नी सरमा देवी व पांच वर्षीय नाती आशिका पुत्र पिंटू निवासी जटपुरा थाना परौल जिला शाहजहांपुर के साथ ई-रिक्शा से फर्रुखाबाद आए थे। देर शाम यह लोग ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। चाचूपुर थाना के पास पीछे से ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में कट मार दिया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना में बालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने आशिका को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.