फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- कंपिल, संवाददाता। ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत हो गई। कार सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक व उसके साथी के साथ मारपीट कर दी। साथी ने मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार युवकों को घेरकर लाठी डंडों से मारपीट की। कार सवार एक युवक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बाद में वह ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर, कार व युवकों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी विजनेश यादव बुधवार रात लगभग दस बजे गांव इकलहरा में भूसा की लेवर छोड़ कर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह कंपिल अटैना मार्ग पर गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गोकुलपुर निवासी युवकों कश्मीर , ...