भागलपुर, जनवरी 28 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनौध-जयखूंट मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इस्माईलपुर के पंकज शर्मा के रूप में की गई है। घटना मंगलवार सुबह की है। सूचना पाकर गोराडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल अपने बाइक से गोरडीह की तरफ आ रहा था। तभी सामने से जा रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.